छत्तीसगढ़

Raigarh Looteri Wife: पति की कमाई में पत्नी और साले ने लगाई सेंध, गबन और जालसाजी के आरोप में दोनों गिरफ्तार, ससुर फरार, जानें कैसे हुआ खुलासा ?

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Raigarh Looteri Wife: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से पति की कमाई में सेंध लगाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला पति की कमाई का पैसा चोरी-छिपे अपने छोटे भाई को देती रही। पति ने शक पर घर में सीसीटीवी कैमरा फिट कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पत्नी-साले को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में संलिप्त ससुर फिलहाल फरार है। पुलिस ने शुरुआती जांच में करीब 23 लाख रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है।

CCTV कैमरे ने संपत्ति हड़पने के षड्यंत्र का खुलासा

पिंगल कुमार बघेल (41) जो वार्ड पांच छाल रोड घरघोड़ा के निवासी हैं, ने अपनी पत्नी सीमा बघेल, ससुर भरत लाल यादव और साले कृष्ण कुमार यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने की। जांच के नतीजों के आधार पर चार जून को पत्नी, साले और ससुर के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला थाना घरघोड़ा में दर्ज किया गया है। इस मामले में सीमा बघेल और उसके भाई कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raigarh Looteri Wife
पति की प्रॉपर्टी में सेंधमारी करने वाली उसकी पत्नी और साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

प्रॉपर्टी हड़पने का था प्लान

शिकायत की शुरुआती जांच में सामने आया कि संपत्ति हड़पने का षड्यंत्र किया गया है। शिकायतकर्ता पिंगल कुमार बघेल,  फेब्रिकेशन और सेंट्रिंग का कार्य करता है। साल 2008 में उसका सीमा से प्रेम विवाह हुआ। व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होने के बाद उसके ससुर भरतलाल यादव और साला कृष्ण कुमार यादव का उसके घर आना-जाना बढ़ गया।

 22 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन 

शिकायत के मुताबिक, पिंगल रोज अपने बिजनेस से जो भी पैसे कमाता था, उसे अपनी पत्नी सीमा बघेल को सुरक्षित रखने के लिए देता था। 2014 में उसे शक हुआ कि बिजनेस से जो पैसे आ रहे हैं, उसके मुकाबले घर में पैसे नहीं हैं। इस पर उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और निगरानी शुरू की। उसे पता चला कि उसकी पत्नी बिना उसकी जानकारी के आलमारी से पैसे निकालकर अपने भाई कृष्ण कुमार यादव को दे रही थी। जांच के दौरान कृष्ण कुमार यादव के बैंक खाते में 22 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन मिले। जबबकि कृष्ण कुमार बेरोजगार है।

जांच में चोरी, धोखाधड़ी और गबन पाया गया

एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा की गई विस्तृत जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सीमा बघेल, कृष्ण कुमार यादव और भरतलाल यादव ने योजनाबद्ध तरीके से आवेदक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने, उसकी रकम और संपत्ति पर अनुचित लाभ अर्जित करने तथा उसकी मेहनत की कमाई का गबन करने का प्रयास किया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर तीन जून को थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 61(2), 49, 318(4), 303(2), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button