छत्तीसगढ़

CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को रायगढ़ में ओपी चौधरी करेंगे ध्वजारोहण, बिलासपुर में तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यालय बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ध्वजारोहण करेंगे।

इसी क्रम में रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ध्वजारोहण करेंगे।

सांसदों को भी मिली जिम्मेदारी

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े और बीजापुर में सांसद महेश कश्यप ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन

जिला मुख्यालयों में आयोजित समारोहों में निर्धारित मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button