छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज : तूफानी हवाओं और बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
केरलम में गुरुवार को मानसून की आमद हो चुकी है। जल्द ही पूरे देश को यह कवर कर लेगा। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 

रायपुर। केरलम में गुरुवार को मानसून की आमद हो चुकी है। जल्द ही पूरे देश को यह कवर कर लेगा। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। केरलम में मॉनसून की दस्तक के साथ ही भीषण बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून की केरलमम में 4 जून को एंट्री हुई। इसके साथ ही इसने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। मानसूनी हवाएं कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गईं हैं।

देशभर में मौसम में बदलाव आ गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आएं आंधी तूफान और झमाझम बारिश के बाद एक ओर गर्मी से राहत मिली  तो दूसरी ओर मुसीबत भी बढ़ गई है। पेड़, टूट गए, खंभे गर गए, जगह-जगह पानी भर गया। मौसम विभाग ने बताया कि केरलमम के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बता दें, मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलमम पहुंचता है। डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम 
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमानों के मुताबिक, 5 जून को उत्तरी भारत में पहाड़ों पर ओले और मैदानों में तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। राजधानी दिल्ली में आंधी-बारिश के दोहरे मौसम का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों के लिए एलर्ट जारी
देश के 19 राज्यों दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, केरलम, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और असम में आंधी-तूफान और बारिश का एलर्ट जारी हुआ है।

यहां भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून के सक्रिय होने के कारण केरलम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5-7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, विशेष रूप से 5 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

मानसून आगे बढ़ रहा, पर छत्तीसगढ़ में समय पर ही पहुंचेगा
रायपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की व्यापक गतिविधि के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। अगले तीन से चार दिनों तक छिटपुट क्षेत्र में ही बारिश होने का अनुमान है। हवा के साथ अरब सागर से नमी का आना जारी है जिसे मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थिति मानी जा रही है। संभावना है कि केरल में 4 दिन लेट से आने वाला मानसून अपनी सामान्य तारीख के आसपास ही दस्तक दे सकता है। राज्य में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

 इन इलाकों में उमस भरी दोपहर की गर्मी के बाद अंधड़ जैसी संभावना 
यह अपनी सामान्य स्थिति में है, मगर वातावरण में मौजूद चिपचिपाहट गर्मी के प्रभाव को दोगुना कर रही है। पिछले चौबीस घंटे में प्री-मानसून बारिश का प्रभाव सीमित इलाकों में रहा। इसका असर बस्तर के कुछ हिस्सों तक सीमित रहा और सर्वाधिक वर्षा 5 सेमी. ओडगी में दर्ज की गई। अभी रायपुर समेत मध्य और अंबिकापुर समेत उत्तरी इलाका बारिश की गतिविधि से दूर है। इन इलाकों में उमस भरी दोपहर की गर्मी के बाद अंधड़ जैसी संभावना बनी हुई है।

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग, पूर्व मध्य अरब सागर, गोवा, कर्नाटक के कुछ और भाग, तमिलनाडु, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। शनिवार को एक दो स्थान पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button