छत्तीसगढ़

CG Durg Dhan Fire: दुर्ग के धान खरीदी केंद्र में भीषण आग, 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Durg Dhan Fire: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है जहां जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़िया धान खरीदी केंद्र में भीषण आग लगने से 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक हो गया।

Screenshot 2026-06-06 135209

आग लगने की घटना से खरीदी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए पांच गाड़ियों के पानी का इस्तेमाल करना पड़ा।

Screenshot 2026-06-06 135235

कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Screenshot 2026-06-06 135221

प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान टल गया। पाटन थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button