Oppo Reno 16 Series: गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा, दमदार प्रोसेसर और 12GB RAM के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

ओप्पो अपनी बहुप्रतीक्षित Reno 16 सीरीज को जल्द बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में ओप्पो का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2863 के साथ गीकबेंच पर देखा गया है, जिसे रिपोर्ट्स के अनुसार Reno 16 Pro का ग्लोबल वेरिएंट बताया जा रहा है।
दमदार प्रोसेसर और हाई परफॉर्मेंस
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, इस डिवाइस में MediaTek का MT6899 चिपसेट दिया गया है, जिसे संभवतः Dimensity 8550 माना जा रहा है। इसमें एक कोर 3.40GHz, तीन कोर 3.20GHz और चार कोर 2.20GHz की स्पीड पर काम करते हैं।
ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
12GB RAM और लेटेस्ट Android 16
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में लगभग 12GB RAM (11.18GB उपलब्ध) मिल सकती है। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर आधारित होगा, जिसके ऊपर Oppo की ColorOS 16 स्किन दी जा सकती है।
बेंचमार्क टेस्ट में इस फोन ने सिंगल-कोर में 1,575 और मल्टी-कोर में 5,889 स्कोर हासिल किए हैं, जो इसे Reno 16 के स्टैंडर्ड वर्जन से अधिक शक्तिशाली बनाता है।
भारत में लॉन्च कब?
Oppo Reno 16 सीरीज को लेकर टेक मार्केट में काफी उत्साह है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज 2 जुलाई को भारत में लॉन्च हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आने वाले दिनों में इसके कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।







