छत्तीसगढ़
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ बदला मौसम, अगले 5 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश के साथ ही भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में पहुंचे मानसून ने कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल दिया है।
छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश के साथ ही भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में पहुंचे मानसून ने कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल दिया है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, रायपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और वातावरण में ठंडक घुल गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल पर सक्रिय मौसमी द्रोणिका राजस्थान से उत्तर प्रदेश और बिहार तक विस्तारित है। वहीं तेलंगाना से रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है।
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।







