छत्तीसगढ़

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री साय : दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
सीएम विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी साझा की। भाजपा नेतृत्व के साथ हुई यह मुलाकात राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान पार्टी के भविष्य की रणनीतियों और संगठन के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

CM Vishnu Dev Sai met BJP National President Nitin

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सीएम साय ने की मुलाकात 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण एवं जनजातीय इलाकों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने पर फोकस
बैठक में प्रदेश के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों की क्षमता बढ़ाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने दूरस्थ और आदिवासी अंचलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के क्रियान्वयन और चिकित्सा संसाधनों के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता बनी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि उर्वरकों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि किसानों को किसी
प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती के संकेत
बैठक में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या वितरण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की पहल
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चला रही है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे आधुनिक विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।

CM Sai met JP Nadda

केंद्र से मिला सहयोग का भरोसा
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई रफ्तार
बैठक को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और किसानों के हित में चल रही योजनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने विकास कार्यों में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button