Aaj Ka Rashifal: कर्क समेत इन 5 राशियों का आज से अच्छा समय शुरू, राशि अनुसार जानें अपने दिन का हाल

मेष राशि:
इस राशि के बच्चे यदि अपनी शिक्षा विदेश में लेना चाहते हैं तो उनकी ये इच्छा अवश्य पूरी होगी. इसके अलावा व्यवसाय में साझेदार से मन-मुटाव होगा. किसी पर भी आप बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं, लेकिन आज भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें.
वृषभ राशि:
मनचाही सफलता न मिलने से आज आप तनाव में रहेंगे. साथ ही मित्रों से मतभेद होना संभव है. इसके अलावा पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा. बच्चे समय रहते अपनी संगत बदलें, नहीं तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी.
मिथुन राशि:
आज कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन सारे जरूरी काम पूरे होंगे. इसके अलावा कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही कर्ज संबंधित मामले हल होंगे और नए लोगों से मुलाकात होगी.
कर्क राशि:
आज आपको मानसिक शांति का आभास होगा. साथ ही विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी. इसके अलावा धर्म के प्रति आपकी रुचि और खर्च बढ़ेगा. शाम से पहले आपके अपने पिता से मन-मुटाव भी हो सकते हैं.
सिंह राशि:
ऋण चुकाने में आज आपको सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही किसी बड़े व्यावसायिक लाभ का अंदेशा है. हालांकि, नौकरी के चलते अधिकारियों से विवाद होगा. आज आपको आंख से संबंधित तकलीफ हो सकती है, इसलिए सावधानीपूर्ण कार्य करें.
कन्या राशि:
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा व्यवसायिक यात्रा होगी और नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी साबित होंगे.
तुला राशि:
कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा. साथ ही आर्थिक मामले यथावत रहेंगे. हालांकि, नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. इस राशि के माता-पिता को आज संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है.
वृश्चिक राशि:
आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. साथ ही धन लाभ होने के योग हैं, लेकिन नौकरी में विघ्न आ सकता है. नए कारोबार में संभलकर और सतर्कता से काम करें.
धनु राशि:
आज आपको अपने जीवनसाथी की चिंता रहेगी. आज आप पूरी मेहनत और विश्वास से कोई काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. इसके अलावा साहित्यकार, लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे.
मकर राशि:
रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे. साथ ही पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है. इसके अलावा वाहन पर खर्च होगा और आप कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.
कुंभ राशि:
आज आप पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे, लेकिन नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेंगे. इसके अलावा व्यय में वृद्धि होगी, जिससे तनाव रहेगा.
मीन राशि:
कारोबार में नई तकनीकी के चक्कर में खर्च होगा. साथ ही कान संबंधित रोग उभर सकता है. बता दें कि कोयला, तेल और खनिज व्यवसाय से जुड़े लोगों के मुनाफे में आज से वृद्धि होगी.







