धार्मिकरायगढ़

रायगढ़ : कल से शुरू होगा “नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव”, भक्ति और संस्कृति से सजेगा चार दिवसीय आयोजन

Advertisement

रायगढ़, 30 अगस्त 2026। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सनातन संस्कृति को समर्पित “नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव” का भव्य आयोजन 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक रायगढ़ में किया जाएगा। चार दिवसीय यह धार्मिक आयोजन होटल ट्रिनिटी, कोतरा रोड बायपास में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।

वृंदावन से पधारेंगी राधा किशोरी जी

आयोजन में वृंदावन से पधारीं राधा किशोरी जी के सानिध्य में भक्तिमय कथा और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, कथा और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ मिलेगा।

फूलों की होली और मयूर नृत्य रहेंगे आकर्षण

महोत्सव में फूलों की होली, इत्र वर्षा, नित्य नाटिका और मयूर नृत्य जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और चारों दिन परिसर में भक्तिमय वातावरण रहने की उम्मीद है।

परिवार सहित शामिल होने की अपील

आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के साथ भक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी है। समिति ने रायगढ़ शहर एवं आसपास के धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों से परिवार सहित आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

चार दिनों तक गूंजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश

समिति ने श्रद्धालुओं से समय निकालकर इस पावन आयोजन में सहभागी बनने और भगवान श्रीकृष्ण की कथा एवं भक्ति का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। आयोजकों ने सभी से परिवार सहित पहुंचकर “नानी बाई रो मायरो एवं जन्माष्टमी महोत्सव” को भव्य एवं यादगार बनाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button