रायगढ़

रायगढ़ : ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति धूमधाम से मनाएंगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Advertisement

रायगढ़, 30 अगस्त। ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

बैठक में लिया गया आयोजन का निर्णय

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन को लेकर 26 अगस्त को भगवान श्री परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष अमित शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा की सहमति से जन्माष्टमी पर्व को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

4 सितंबर को होगा विशाल भंडारा

हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी दोनों समितियों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 4 सितंबर को रामनिवास टॉकीज चौक, दीपक मेडिकल के सामने, रायगढ़ में होगा।

समाजजनों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

दोनों समितियों ने समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा कि सभी की सहभागिता से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और भंडारा कार्यक्रम भव्य एवं सफल बनाया जाएगा।

प्रेषक:
आशीष शर्मा
सचिव, ब्राह्मण सेवा समिति, रायगढ़

॥ जय श्रीकृष्ण ॥

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button