छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर CM साय ने देखी खेल इतिहास की फोटो प्रदर्शनी, ‘हमारे खिलाड़ी’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन

Advertisement

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन भी किया।

खेल विभूतियों के संघर्ष और उपलब्धियों को करीब से देखा

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदेश के प्रमुख खिलाड़ियों और खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों तथा खेल क्षेत्र में उनके योगदान से जुड़ी तस्वीरों और जानकारी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की खेल यात्रा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया गया था।

नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाली पहल

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में सहेजने तथा युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की संघर्ष और सफलता की कहानियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं।

‘हमारे खिलाड़ी’ में दर्ज होगी खेल प्रतिभाओं की कहानी

कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के खेल जगत से जुड़ी प्रतिभाओं और उनकी उपलब्धियों को संजोने का प्रयास किया गया है। यह पुस्तक प्रदेश के खिलाड़ियों के योगदान और खेल क्षेत्र की गौरवशाली यात्रा को समझने में उपयोगी साबित हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button