छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। विभाग की इस स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

विभागीय आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों में स्वीकृत रिक्त पदों के आधार पर भर्ती की अनुमति दी गई है। नियुक्तियां शासन के निर्धारित सेवा भर्ती नियमों और प्रचलित आरक्षण प्रावधानों के तहत की जाएंगी। इस संबंध में विभाग ने 6 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया था।

आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार

भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजरें विस्तृत भर्ती विज्ञापन पर टिकी हैं। आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी, ऑनलाइन आवेदन के लिए क्या पात्रता निर्धारित की जाएगी और चयन किस प्रक्रिया से होगा, इसकी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button