रायगढ़

“समर्पण अभियान” में सक्रिय दिखे थाना/चौकी प्रभारी..। गांव-गांव पहुंचकर जुटा रहे सीनियर सिटीजन का डाटा….।।

सिंहघोष/रायगढ़-पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह सामाजिक सरोकार के जरिए सोशल पुलिसिंग करने का अपना अलग ही तरीका है। इनके नेतृत्व में थाना,चौकी प्रभारियों को उत्साह के साथ एक टीमवर्क में कार्य करते देखा जा रहा है और इसी टीमवर्क के जरिये बडे़ से बड़े कार्यों को आसानी से होते देखा गया है। आज फिर वही टीम एकजुट होकर "समर्पण अभियान" को सफल बनाने में लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना, चौकी प्रभारी अपने-अपने पंचायतों में जाकर वृद्धजनों का हाल चाल पूछ सदस्यता फार्म पूर्ण कर उनका पंजीयन समर्पण अभियान में कर रहे है। थाना प्रभारी द्वारा गांव में जाकर वृद्धजनों के साथ बैठकें व पंजीयन किया जा रहा है घर घर जाकर वृद्धजनों से पूछताछ भी कर रहे है। नोडल अधिकारी डीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल की एक टीम मुख्यालय में प्रतिदिन पंजीयन किये गये सदस्यों की जानकारी अपडेट कर रही है। पंचायतों में पुलिस अधिकारियों द्वारा वृद्धजनों से पूछताछ को लेकर बहुत से ग्रामीण अचंभित हैं कि रायगढ़ पुलिस अब क्या नया करने जा रही है। अधिकारीगण उन्हें समर्पण अभियान की समुचित जानकारी देकर उनके जिज्ञासा एवं उत्सुकता को तृप्त कर रहे हैं, जिसे जानने समझने के बाद ग्रामवासियों द्वारा इस अभियान के प्रति उत्सुकता बढ़ती नजर आ रहीं हैं और इस पुनित कार्य के लिये अधिकारी और जवानो को साधुवाद दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button