Uncategorised

12 जिलों के SP बदले CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों का तबादला

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए शुक्रवार 10 जुलाई को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही एक आईजी रेंज, कई डीआईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम

लंबे अंतराल के बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य संवेदनशील जिलों सहित पूरे प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत और जवाबदेह बनाना है।

वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत आईजी, डीआईजी और एआईजी स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। वहीं कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे मैदानी स्तर पर पुलिस प्रशासन में नई कार्ययोजना के साथ काम शुरू होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button