Uncategorised

Delhi Red Fort Threat : लाल किले को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, पुलिस जांच में कॉल निकली फर्जी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया, जिसके बाद इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने मामले की जानकारी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को दी।

जांच के बाद धमकी निकली झूठी

सूचना मिलने के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और तलाशी अभियान चलाया। जांच के बाद पुलिस ने इस कॉल को फर्जी बताया। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

दिल्ली सचिवालय को भी मिली थी धमकी

इससे पहले शुक्रवार को लाल किले के साथ-साथ दिल्ली सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सचिवालय को ई-मेल के माध्यम से धमकी भेजी गई थी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन तलाशी में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

स्कूलों को भी भेजे गए थे धमकी भरे ई-मेल

राजधानी दिल्ली में इससे पहले दो स्कूलों को भी बम धमकी वाले ई-मेल मिले थे। सूचना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की जांच की, लेकिन किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

लाल किला विस्फोट मामले में NIA की जांच जारी

वहीं, लाल किला क्षेत्र में पिछले साल हुए कार बम विस्फोट मामले की जांच भी जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट अदालत में दाखिल की है। इस मामले में 11 लोगों की मौत हुई थी। अदालत ने नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी आगे बढ़ाई है।

NIA ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर कई आरोपियों को नामजद किया है। जांच एजेंसी आतंकी साजिश और विस्फोट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button