Raigarh News : सेवा निवृत्त IPS राधेश्याम नायक ने संस्कार पब्लिक स्कूल में टीचर्स को किया मोटिवेट

पैरेंटिंग और चाइल्ड साइकोलॉजी पर लिया सेमिनार, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को पैरेंटिंग एवं चाइल्ड साइकोलॉजी विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवा निवृत्त डीआईजी एवं आईपीएस अधिकारी राधेश्याम नायक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बच्चों के व्यवहार, मनोविज्ञान और प्रभावी पैरेंटिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों के व्यवहार और अभिभावकों की भूमिका पर किया मार्गदर्शन
संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि विशेष आग्रह पर रायगढ़ प्रवास के दौरान पूर्व डीआईजी राधेश्याम नायक संस्कार पब्लिक स्कूल पहुंचे। उन्होंने बाल मनोविज्ञान, बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलाव तथा उनके बिगड़ने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही बच्चों के बेहतर व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रभावी पैरेंटिंग के व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना
कार्यक्रम में पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर, फर्म एंड सोसायटी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
शिक्षकों ने लिया प्रेरणादायी मार्गदर्शन का लाभ
कार्यक्रम का संचालन संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और विशेषज्ञों के अनुभवों से लाभान्वित हुए।








