Uncategorised

Raigarh News : राष्ट्र विरोधी नारे मामले में आरोपी वसीम मोहम्मद से पूछताछ, पुलिस ने घटनास्थल पर कराया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल अभिकथन से जुड़ा मामला

रायगढ़। महिला से प्रताड़ना और राष्ट्रीय एकता से जुड़े गंभीर आरोपों के मामले में आरोपी वसीम मोहम्मद के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की जांच लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मामले की विवेचना तेज कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर जेल से प्राप्त कर घटनास्थल ले जाकर पूछताछ और आवश्यक जांच कार्रवाई पूरी की।

नाबालिग को भारत विरोधी नारे सिखाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी मोहम्मद वसीम द्वारा उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसके नाबालिग पुत्र को कथित रूप से भारत विरोधी नारे सिखाए गए। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई थी।

शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

एनडीपीएस मामले में पहले से जेल में बंद था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद वसीम (43 वर्ष), निवासी जोगीडीपा रायगढ़, को 25 मई 2026 को लगभग 6 किलोग्राम गांजा के साथ सिटी कोतवाली रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जिला जेल रायगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध था।

महिला थाना के प्रकरण में पूछताछ और जांच के लिए विवेचक निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया।

घटनास्थल पर कराई गई पूछताछ और स्थल निरीक्षण

पुलिस टीम ने आरोपी को घटनास्थल ले जाकर आवश्यक पूछताछ, स्थल निरीक्षण और अन्य वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नारे लगाए जाने की बात सामने आई। पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी मानसिकता फैलाने, महिलाओं के विरुद्ध अपराध और सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाले मामलों में रायगढ़ पुलिस साक्ष्य आधारित कठोर वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button