Uncategorised

अमेठी में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई जनहानि नहीं

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर खाद लेकर जा रही मालगाड़ी के 7 वैगन पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि कोई भी वैगन पलटा नहीं और लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की है। मालगाड़ी इंडोरामा साइडिंग की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक उसके सात डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन की गति कम होने के कारण चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

रेलवे की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का कार्य शुरू कराया।

खाद की आपूर्ति प्रभावित

हादसे में साइडिंग ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से इंडोरामा उर्वरक इकाई में मालगाड़ियों की आवाजाही और खाद की लोडिंग अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है।

जांच शुरू

आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक रमेश कुमार और स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही संचालन सामान्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button