Uncategorised

रायगढ़ : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद

Advertisement

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर प्रबुद्धजनों एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की।

वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों से की आत्मीय भेंट

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने चांदनी चौक स्थित संगीत एवं नृत्य गुरु शरद वैष्णव से मुलाकात कर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी, कोतरा रोड बायपास में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामकुमार अग्रवाल के पुत्र डॉ. राजू अग्रवाल से भेंट कर उनका सम्मान किया।

इसके अलावा उन्होंने सुभाष नगर, कोतरा रोड में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता एल.पी. कटकवार से सामाजिक विषयों पर चर्चा की।

शिक्षाविदों और कलाकारों का किया सम्मान

जनसंपर्क अभियान के दौरान वित्त मंत्री ने पूर्व प्राचार्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर से जुड़े वरिष्ठ शिक्षाविद् बाबूलाल चंद्रा से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं पेंटिंग आर्टिस्ट पी.एस. खोडियार, सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रताप खुरियार और श्रीमती कल्याणी मुखर्जी से भी संवाद किया।

इस दौरान श्री चौधरी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल और रामचरितमानस की प्रति भेंट कर सम्मानित किया।

वरिष्ठों का अनुभव राष्ट्र निर्माण की पूंजी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों का अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर है। उनके विचार और जीवन अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जा रही है।

नागरिकों ने जताया आभार

इस अवसर पर सभी सम्मानित नागरिकों ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button