Uncategorised

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर उठाया पंजाब पेपर लीक का मुद्दा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके से सवाल पूछा है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में उठाया सवाल

श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी का माहौल दिखाई देता है।

वीडियो साझा करते हुए श्वेता ने सवाल किया कि यदि जवाबदेही की बात हो रही है, तो पंजाब के शिक्षा मंत्री के मामले में भी ऐसी ही मांग कब उठाई जाएगी।

पंजाब के डी-फार्मेसी पेपर लीक का किया जिक्र

अभिनेत्री की पोस्ट को हाल ही में सामने आए पंजाब डी-फार्मेसी परीक्षा पेपर लीक मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस प्रकरण के बाद विपक्ष ने पंजाब सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की थी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी चर्चा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र और समर्थकों ने खुशी जताई। इस दौरान के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

श्वेता तिवारी की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग उनकी टिप्पणी का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे राजनीतिक टिप्पणी बताते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button