मुद्दा

कंगना रनौत का बयान: ‘जागृत हिंदू’ बनने की बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई। अभिनेत्री और Kangana Ranaut एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए हिंदू महिलाओं, रिश्तों और अपनी बदलती राजनीतिक सोच पर खुलकर बात की। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके बयान को अभिनेत्री Sonakshi Sinha से जोड़कर चर्चा शुरू कर दी, हालांकि कंगना ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया।

कंगना ने कहा कि पहले वह खुद को एक “मॉडरेट हिंदू” मानती थीं, लेकिन अब वह स्वयं को “जागृत हिंदू” के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समय के साथ अपनी सोच और विचारधारा बदलने का अधिकार है और इसके लिए किसी को जज नहीं किया जाना चाहिए।

वीडियो में कंगना ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई हिंदू महिलाओं को करीब से देखा है। उनके अनुसार, कई युवा शुरुआत में राजनीति और धर्म के प्रति तटस्थ रहते हैं, लेकिन किसी रिश्ते या शादी के बाद उनकी विचारधारा अधिक स्पष्ट हो जाती है।

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कुछ ने आलोचना की। हालांकि, कंगना ने अपने बयान में किसी व्यक्ति विशेष का उल्लेख नहीं किया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button