रायगढ़

युवा मतदाताओं को जागरूक करने अगस्त भर चलेगा विशेष स्वीप अभियान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में युवा मतदाताओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अगस्त 2026 के दौरान विशेष स्वीप (SVEEP) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ईएलसी, कैंपस एम्बैसडर और प्रोफेसर निभाएंगे अहम भूमिका

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के नोडल अधिकारी एवं सदस्यों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही कैंपस एम्बैसडर और प्रोफेसर नोडल अधिकारी (स्वीप) की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

मतदान प्रक्रिया और अधिकारों की दी जाएगी जानकारी

अभियान के दौरान युवाओं को मतदान प्रक्रिया, मतदाता अधिकार, लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका और जिम्मेदार मतदान के महत्व से अवगत कराया जाएगा, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

कार्यक्रमों की जानकारी पहले से देना होगी अनिवार्य

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे आयोजित होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की तिथि और समय की जानकारी पूर्व में उपलब्ध कराएं, जिससे निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी भी कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।

5 सितंबर तक भेजनी होगी गतिविधियों की रिपोर्ट

निर्देशों के अनुसार अगस्त माह में आयोजित सभी मतदाता जागरूकता गतिविधियों का पालन प्रतिवेदन 5 सितंबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजना होगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता जागरूकता से जोड़ते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button