रायगढ़

बेंद्री डैम में हादसा: पिकनिक मनाने गए तीन दोस्त नदी के तेज बहाव में बहे, एक लापता

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। बारिश थमने के बाद पिकनिक मनाने गए तीन दोस्त नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में मछुआरों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक युवक अभी भी लापता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रायपुर से लगे उरला क्षेत्र के बेंद्री डैम में हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त पिकनिक मनाने पहुंचे थे, इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे।

मौके पर मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं तीसरे युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलाया गया, जो लापता युवक की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस और राहत टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी, डैम और तेज बहाव वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button