मनोरंजन

ऐश्वर्या राय की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड बने थे केतन करांडे, सलमान खान से सामना होने के बाद दो दिन में छोड़ी नौकरी

Advertisement
Advertisement Carousel

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इस बार अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन करांडे के एक खुलासे ने लोगों का ध्यान खींचा है। केतन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्हें कभी ऐश्वर्या राय की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड के तौर पर नियुक्त किया गया था।

सलमान खान से सुरक्षा को लेकर मिली थी जिम्मेदारी

केतन करांडे के मुताबिक, उस समय उन्हें ऐश्वर्या राय की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि यह जिम्मेदारी सलमान खान से अभिनेत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दी गई थी। हालांकि, इस नियुक्ति के पीछे की परिस्थितियों को लेकर उन्होंने पॉडकास्ट में अपना अनुभव साझा किया।

दो दिन में ही छोड़ दी नौकरी

केतन ने दावा किया कि सलमान खान से आमना-सामना होने के बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। उनके मुताबिक, वह इस काम से महज दो दिन ही जुड़े रहे और इसके बाद उन्होंने सुरक्षा की जिम्मेदारी छोड़ दी। केतन का यह बयान सामने आने के बाद बॉलीवुड से जुड़ा यह पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button