मनोरंजन

धनुष की ‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ रिलीज, पहले दिन दर्शकों से मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स; कहानी और धीमी रफ्तार ने किया निराश

Advertisement
Advertisement Carousel

धनुष, साई पल्लवी और ममूटी की दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को लेकर बंटी दर्शकों की राय

धनुष, साई पल्लवी और ममूटी स्टारर फिल्म ‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से काफी उत्साह था। रिलीज के पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने थिएटर पहुंचे। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, शुरुआती रिव्यू में फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

कलाकारों की एक्टिंग और इमोशनल सीन्स की तारीफ

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस तमिल स्पाई-एक्शन थ्रिलर में धनुष मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला ने भी अहम किरदार निभाए हैं। दर्शकों के एक वर्ग ने कलाकारों के अभिनय और फिल्म के भावनात्मक दृश्यों की सराहना की है।

कहानी और धीमी रफ्तार से निराश हुए दर्शक

फिल्म को लेकर सामने आ रही कुछ प्रतिक्रियाओं में इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पर सवाल उठाए गए हैं। कई दर्शकों को फिल्म की धीमी रफ्तार पसंद नहीं आई। शुरुआती प्रतिक्रियाओं से संकेत मिल रहे हैं कि दमदार स्टारकास्ट और स्पाई-एक्शन का तड़का होने के बावजूद फिल्म सभी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी निगाहें

फिल्म की रिलीज के पहले दिन मिले मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद अब इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई से फिल्म की सफलता की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button