ग्रीस में हुई अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की तस्वीरें वायरल, रजनीकांत ने दिया नवदंपती को आशीर्वाद

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। 11 नवंबर को ग्रीस में निजी समारोह के दौरान विवाह बंधन में बंधे इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बटोर रही हैं। अब अनिरुद्ध ने शादी के जश्न की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
रजनीकांत ने नवदंपती को दिया आशीर्वाद
शेयर की गई तस्वीरों में सुपरस्टार रजनीकांत नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर रजनीकांत सफेद शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिए। उनकी मौजूदगी ने शादी समारोह की तस्वीरों को और खास बना दिया है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ भी आई तस्वीर
अनिरुद्ध और काव्या की एक अन्य तस्वीर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ भी सामने आई है। तस्वीर में दोनों मुख्यमंत्री के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। शादी के जश्न की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।





