देश विदेश

हथिनीकुंड बैराज के पास बड़ा हादसा, रेस्क्यू बोट पलटने से दो जवान लापता

Advertisement

पैरामिलिट्री फोर्स की रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा, दो जवानों ने नाव पकड़कर बचाई जान

यूपी-हरियाणा बॉर्डर। हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में पैरामिलिट्री फोर्स की रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर से यमुना में छलांग लगाने वाले जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए लगाई गई रेस्क्यू बोट अचानक बंद हो गई। इसके बाद पानी के तेज बहाव के बीच नाव असंतुलित होकर पलट गई।

चार जवान थे नाव पर सवार

हादसे के समय रेस्क्यू बोट में चार जवान सवार थे। नाव पलटने के बाद दो जवान किसी तरह नाव को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो जवान गहरे पानी में लापता हो गए। घटना के बाद नदी में उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

हादसे की सूचना से मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। संबंधित एजेंसियों को सूचना देकर लापता जवानों की तलाश के प्रयास तेज किए गए हैं।

रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यमुना नदी में पैरामिलिट्री जवानों की रेस्क्यू ट्रेनिंग चल रही थी। इसी अभ्यास के दौरान जवानों को नदी में उतरने के बाद सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू बोट तैनात की गई थी। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण नाव बंद होने और पलटने की घटना सामने आई।

लापता जवानों की तलाश और हादसे के कारणों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button