Uncategorised

रायगढ़ स्टेडियम समिति की बैठक संपन्न, बायलॉज में संशोधन और डिजिटल सिस्टम लागू करने पर जोर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रायगढ़ स्टेडियम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का कार्यकाल, अधिकार, कर्तव्य और स्टेडियम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य वर्ष 1997 से लागू स्टेडियम समिति के बायलॉज में आवश्यक संशोधन और विलोपन पर विचार करना था। सदस्यों ने पदेन सदस्यों की भूमिकाओं और कर्तव्यों में संशोधन के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से चर्चा की।

बैठक के दौरान स्टेडियम में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल और रनिंग ट्रैक की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने जानकारी दी कि अब स्टेडियम से जुड़े सभी शुल्क ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। इसके लिए एक विशेष ऐप विकसित किया जा रहा है, जिससे सदस्यता सूची और शुल्क संग्रहण की प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी।

साथ ही, स्टेडियम के रख-रखाव को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्णय लिया गया कि भविष्य में यहां आयोजित होने वाले शासकीय आयोजनों पर भी निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्टेडियम के सभी लंबित बिजली बिलों का भुगतान किया जा चुका है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, एसडीएम महेश शर्मा, जनपद सीईओ सनत कुमार नायक, कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री आर.के. राव, नितेन रंजन बेहरा, उपेंद्र सिंह गौतम, तथा समिति सदस्य मुकेश जैन, अकरम खान और संजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button