देश विदेश

Amit Shah in Telangana : राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर अमित शाह का तंज, बोले- असली संसद में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे

Advertisement

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना, तेलंगाना से सत्ता से हटाने का किया आह्वान

तेलंगाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद हुई इस सभा में शाह ने कांग्रेस को राज्य की सत्ता से हटाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तेलंगाना में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज

अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से आयोजित ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नकली संसद आयोजित करने से उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होंगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी असली संसद में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोप

गृह मंत्री ने विपक्ष की ‘वोट बचाओ’ रैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है। शाह ने अपने संबोधन में तेलंगाना की जनता से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने और भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button