Oppo A7 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 7400mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से है लैस; जानें कीमत

बेल्जियम में EUR 499 की कीमत पर पेश हुआ स्मार्टफोन, 6GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले इस फोन को चीनी बाजार में पेश किया था। ग्लोबल वेरिएंट में 7400mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जबकि चीनी वेरिएंट में 8000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में शानदार कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है।
Oppo A7 Pro की कीमत और कलर ऑप्शन
ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल बेल्जियम के बाजार में लॉन्च किया है। इसकी कीमत EUR 499 यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 52 हजार रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में पेश किया है।
फोन की खरीद पर कंपनी EUR 70 यानी करीब 7,300 रुपये की छूट भी दे रही है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन शाइन टाइटेनियम और सर्फिंग ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले
Oppo A7 Pro में 6.32 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2372 × 1080 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले में 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन देखने में आसानी होगी।
7400mAh की बैटरी से मिलेगी पावर
इस स्मार्टफोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 7400mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। हालांकि, चीनी बाजार में लॉन्च किए गए वेरिएंट में 8000mAh की बैटरी दी गई है। ग्लोबल मॉडल में बैटरी क्षमता कम रखी गई है।
डुअल सिम और eSIM का सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए Oppo A7 Pro में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें एक फिजिकल सिम कार्ड और एक eSIM इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। फिलहाल कंपनी ने इसे ग्लोबल बाजार में 6GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उतारा है।





