देश विदेश
सूरत के कपड़ा गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

Advertisement
खरवासा इलाके में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला।
देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
गुजरात के सूरत में शनिवार को एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। खरवासा इलाके में हुई इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं।
धुएं से इलाके में छाया अंधेरा
गोदाम में लगी आग के कारण आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। इससे आसपास के इलाके में धुंध और अंधेरे जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।





