छत्तीसगढ़

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय मंत्री

Advertisement
Advertisement Carousel

ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी, खम्मन ताम्रकर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त; मध्यप्रदेश के चार नेताओं को भी मिला स्थान

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व

भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है। दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के खम्मन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मध्यप्रदेश के चार नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

घोषित कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को भी स्थान दिया गया है। इनमें सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक तथा वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विधायक के रूप में क्षेत्र में सक्रिय चंद्राकर अब राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button