छत्तीसगढ़

विश्व बैंक की रिपोर्ट: 12 साल में भारत के 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Advertisement
Advertisement Carousel

गरीबी में कमी को बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम

विश्व बैंक की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने इसे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व को दिया श्रेय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उनके नेतृत्व में देशभर में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button