छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बातचीत के बाद पटवारी संघ ने स्थगित की प्रदेशव्यापी हड़ताल, मांगों के परीक्षण के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी पटवारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सकारात्मक बातचीत और मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पटवारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री निवास में हुई संघ पदाधिकारियों की मुलाकात

पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता और सहानुभूतिपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए।

वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांगों पर बनेगी समिति

मुख्यमंत्री ने पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति से संबंधित मांगों का परीक्षण करने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति सभी संबंधित पहलुओं का अध्ययन कर मांगों के निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

हड़ताल अवधि की कार्रवाई पर सहानुभूतिपूर्वक विचार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हड़ताल की अवधि के दौरान पटवारियों के खिलाफ हुई कार्यवाहियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं और उचित मांगों के समाधान के लिए संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद संघ ने लिया फैसला

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और मांगों के परीक्षण के लिए समिति गठित करने के निर्देश पर पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने आभार जताया। इसके बाद संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button