आरोपों के बीच घिरी भाजपा ने बुलाई प्रेस वार्ता…। जिलाध्यक्ष ने खुद को बताया निर्दोष…।वही सिटी कोतवाली पहुंचीं शिकायतकर्ता युवती…। उमेश अग्रवाल के विरुद्ध एफ.आई.आर की मांग पर अड़ी…।

सिंहघोष/रायगढ़-०२.०४.२२- पिछले 15 दिनों से जिला भाजपा का अंतर्कलह शहर में चर्चा का विषय बना हुवा है जिसमें जहाँ एक तरफ जिलाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लग रहे तो वही इस पूरे प्रकरण में भाजपा के कुछ नेताओं की भूमिका पर भी संदेह किया जा रहा हैं। युवती द्वारा जिलाध्यक्ष पर सात माह बाद छेड़छाड़ जैसे गम्भीर आरोप लगाना व जिलाध्यक्ष के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर युवती की चेटिंग का स्क्रीन शार्ट वायरल कर जिलाध्यक्ष की छवि खराब करने की साजिश बताना कही न कही भाजपा की ही साख पर बट्टा लगाने का ही काम हो रहा है।इसी क्रम में आज शहर के सिटी कोतवाली थाने में दोपहर उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब अपनी दी लिखित शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ित युवती सिटी कोतवाली थाने पहुंच गई।
युवती जब प्रेस से मुखातिब हो रही थी,तभी जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के समर्थन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा के सदस्य भी सिटी कोतवाली थाने पहुंच कर शिकायत कर्ता युवती के विरुद्ध आवेदन देते हुए उलट उस पर कार्यवाही की मांग करने लगे।
एक तरफ पीड़िता ने जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर आरोपो की झड़ी लगाते हुए उन्हें बदनीयत बताया और कहा कि पार्टी की एक साधारण सी गरीब कार्यकर्ता और मजबूर लड़की का साहस देख कर साधन सम्पन्न किंतु डरे हुए जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल आधे अधूरे और चुराये हुए चैट के स्क्रीन शाट का सहारा लेकर अपने समर्थकों की मदद से खुद को निर्दोष साबित करने में लगे है। मेरे पास चैटिंग की पूरी स्क्रीनशाट मौजूद है,जिसे वो पुलिस को देगी। अतः उन्हें किसी प्रकार का डर या भय नही है।
वही महिला मोर्चा की सदस्य महिलाओं का कहना है कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस की महिला नेत्रियों के षड्यंत्र का शिकार हुई पार्टी की भटकी हुई महिला कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पर उल जलूल व झूठे आरोप लगा रही है। हम षड्यंत्र कारी काँग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ को चेतावनी देते हुए कहना चाहते है कि सामने आकर लड़े,इस तरह की गन्दी राजनीति न करे।
बनावटी या गलत समाचार न चलाए प्रेस कर्मी,मेरा निवेदन है,हमारी बहनों को भड़काया गया है-उमेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष
वही आरोपो के बीच घिरे जिला अध्यक्ष के समर्थन में आज शाम 4 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आययोजित की गई। जिंसमे प्रेष को सम्बोधित करते हुए खुद जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रेस जगत से निवेदन किया कि वो बनावटी और फेब्रिकेटेड news न चलाये। हमारी बहनों को भड़का कर पार्टी और मेरी व्यक्तिगत छवि को खराब करने की कोशिश कभी सफल नही होगी। आरोप के बाद पद से त्याग पत्र देने के सवाल पर उंन्होने कहा कि वो त्याग पत्र देकर उन लोगों को मजबूत नही करना चाहेंगे जो पार्टी और मेरी छवि खराब करने में लगे है। पार्टी फोरम को सच्चाई पता चल गई है आने वाले दिनों में षड्यंत्रकारी उचित दण्ड पाएंगे। वही मेरे खिलाफ लगा आरोप सत्य पाया गया तो मैं राजनीतिक जीवन से सन्यास ले लूंगा।












