छत्तीसगढ़संपर्क

एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल आकश्मिक निरीक्षण के लिए पहुँचे थाना बेनूर और भटपाल…। जवानों से कहा स्वस्थ शरीर से बड़ी पूँजी कुछ नहीं…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/नारायणपुर-30.10.21-

दिनाँक 30.10.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल आकश्मिक निरीक्षण के लिए थाना बेनूर और भटपाल पहुचे वहाँ उन्होंने जिलाबल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और केंद्रीय बल के अधिकारियों की मीटिंग ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता का ख्याल रखते हुए थाना/केम्प की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखें, जवानों की वेलफेयर के अंतर्गत चिकित्सकीय उपचार और अवकाश को विशेष प्राथमिकता में रखें, जवानों को निर्धारित संख्या में रोटेशन के आधार पर अवकाश दें। अधिकारियों से मीटिंग के बाद श्री जायसवाल ने जवानों से भी बात की, उन्हें आले दर्जे का अनुशासन बनाये रखने, केम्प की सुरक्षा और साफ़ सफाई के साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखने की बात कहते हुए कहा “स्वस्थ शरीर से बड़ी पूँजी कुछ नहीं” इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button