नव-नियुक्त महिला जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े काँग्रेसी पार्षद…। नही हटाये जाने पर पार्टी छोड़ने को तैयार,कहा सम्मान से समझौता नही करेंगे…।।

सिंहघोष/रायगढ़-22.02.22- नगर पालिक निगम के 17 कांग्रेस पार्षद ने आज सामूहिक इस्तीफा देते हुए कांग्रेस से किनारा करने का एलान कर दिया है।उनका कहना है कि जब तक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह को हटाया नहीं जाएगा तब तक वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। और सामूहिक इस्तीफे ओर विचार करेंगे। अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्षद रायपुर जाकर प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंपेंगे।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि विगत 10 जनवरी 2022 को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह और नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 पार्षद संजना शर्मा के बीच विवाद हुआ था और उसमें बरखा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह संजना शर्मा को अभद्र गाली गलौज करती दिखी थी। इसके बाद पार्टी ने बरखा सिंह को शो कॉज नोटिस भी जारी किया था व घटना की जांच भी हुई थी। लेकिन लगभग एक माह बितने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई न होता देख पार्षदों ने यह निर्णय लिया है,कि अध्यक्ष पद से अगर बरखा सिंह को नहीं हटाया गया तो वे पार्टी से ही सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
हालांकि कई नेता और पार्टी के कुछ सदस्य इसे निहायत ही व्यक्तिगत मुद्दा मानते हैं,और इस पर पार्टी फोरम में जाने पर ही सवाल खड़े करते हैं।
उनका कहना है कि पार्षद संजना शर्मा और बरखा सिंह के बीच तब से विवाद है,जब निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 27 से बरखा सिंह ने टिकट मांग था। जबकि पार्टी ने वही से संजना शर्मा टिकट देना सुनिश्चित किया था,यहां से वो चुनाव लड़कर निर्वाचित भी हुई थी। उसके बाद जब बरखा को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया तो उसका सर्वप्रथम विरोध संजना ने ही किया था इसके बाद बहुत से कार्यकर्ता विरोध में खड़े हो गए थे।
वही इस विषय को लेकर अधिकांश कांग्रेसियों का कहना है कि विवाद यदि व्यक्तिगत भी था तब भी पार्टी के आदर्श और सभापति की मर्यादा को ध्यान में रखकर ही महिला अध्यक्ष बरखा सिंह को व्यवहार करना था। उसने ऐसा नही किया इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें खुद से पद छोड़ देना चाहिए था। इधर दो घण्टे चली इस उक्त प्रेस वार्ता को देखकर इस बात से इंकार नहीं कियॉ जा सकता है कि आने वाले दिनों में रायगढ़ शहर की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है।