छत्तीसगढ़संपर्क

नारायणपुर:-पर्वत,पहाड़ी,झील, झरने के पास बैठकर जिला नारायणपुर में तैनात जवानों ने खाया बोरे बासी…।

Advertisement

अबूझमाड़ में तैनात जवानों ने कहा:- धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्विट-

सिंहघोष/नारायणपुर-01.05.22-मजदूर दिवस के अवसर पर जिला नारायणपुर में तैनात जिला पुलिस बल, केंद्रीय बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों ने बोरे बासी खाया। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ शासन के आह्वान पर मजदूर दिवस के अवसर पर जवानों ने भी बोरे बासी खाया। बोरे बासी खाकर जवान आत्मविभोर हो गए और बोले धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी। अब हम प्रयास करेंगे कि गर्मियों में अक्सर बोरे बासी खाएँ। डीआरजी टीम प्रभारी श्री मुकेश्वर ध्रुव ने कहा कि गर्मी के दिनों में अगर किसी दिन रात चाँवल बच जाएगी तो वे जवानों के साथ सुबह बोरे बासी जरूर खाएँगे। जिला पुलिस बल, नारायणपुर के कुछ जवानों में अपने सोशल मीडिया अकॉउंट में बोरे बासी का फोटो भी शेयर किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button