रायगढ़

बुजी भवन धर्मशाला का व्यवसायीकरण बंद हो-अंशु टुटेजा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-१३.०५.२२-भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा उक्त ज्ञापन रायगढ़ शहर के मध्य धर्मशाला बुजी भवन के व्यवसायीकरण को लेकर था जिसमे इनका कहना है की आज शहर के बीचों बीच एक मात्र ऐसा धर्मशाला था जिसमे की गरीब व मध्यम परिवार के लोगो की शादियां हर छोटी छोटी खुशियां यहां बहुत ही निम्न दर में धर्मशाला को लेकर मनाई जाती थी मगर अभी लगभग छह से सात वर्षो से यह धर्मशाला ट्रस्ट के द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को व्यवसायीकरण के लिए दे दिया गया है ऐसे में पूरे शहर के अंदर का मुख्य धर्मशाला आम जनमानस के उपयोग में नही आ रहा है चूंकि बाकियों धर्मशाला के बजाय यह सस्ता भी था और शहर के मध्य भी था मगर जो ट्रस्ट मानव सेवा वह उनकी सुविधाओ के लिए बनाया गया था उसका आज निजीकरण होना रायगढ़ शहर के लिए अभिशाप है सरकार शासन से मांग करते हुए अंशु ने कहा की यह धर्मशाला सरकार ट्रस्ट से बातचीत करके इसके निजीकरण को बंद करवाए वही गरीबों एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इस धर्मशाला भुजी भवन को आम जनता के लिए समर्पित करे।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से साहिल मनिहार जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, रामजाने भारद्वाज जिला प्रचार प्रसार प्रमुख युवा मोर्चा,परितोष शुक्ला,कैलाश यादव मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button