छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान ने योजना की द्वितीय किस्त का किया अंतरण…।खरीफ  2021 की आदान सहायता हेतु रायगढ़ के किसानों को हुआ 98 करोड़ रुपए का भुगतान…।।


योजना से अब तक प्रदेश में किसानों को 14 हजार 665 करोड़ की आदान सहायता राशि जारी…।
गोधन न्याय योजना में 5.2 करोड़ रुपये जारी, जिले के हितग्राहियों को मिले 11 ला…।।

सिंहघोष/रायगढ़.21.08.22.पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना की खरीफ  वर्ष 2021 के लिए आदान सहायता की द्वितीय किस्त की राशि जारी की। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम से किसानों के खाते में राशि अंतरित किया। रायगढ़ जिले के 1 लाख 22 हजार 415 किसानों को दूसरी किस्त के रूप में 98 करोड़ 23 लाख 51 हजार रुपए का भुगतान जारी हुआ। वहीं इस योजना से पूरे प्रदेश के किसानों को अब तक 14 हजार 665 करोड़ रुपए की आदान सहायता दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस ‘ के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों ही न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 1750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की खरीफ  वर्ष 2021 की दूसरी किश्त के तहत प्रदेश के 26 लाख 21 हजार किसानों को इनपुट सब्सिडी के रूप 1745 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई। इससे पूर्व 21 मई 2022 को राज्य के किसानों को इस योजना की प्रथम किश्त का भुगतान किया गया था। आज द्वितीय किश्त के भुगतान की गई राशि को मिलाकर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 14 हजार 665 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इस योजना में खरीफ  2019 में 18.43 लाख किसानों को 4 किस्तों में इनपुट सब्सिडी के रूप में 5627 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। खरीफ  वर्ष 2020 के 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। किसानों को फसल लागत मूल्य कम करने, उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए इनपुट सब्सिडी की यह राशि दी जा रही है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में जिले से किसान और विभागीय अधिकारी भी जुड़े।
गोधन न्याय योजना में 5.24 करोड़ का भुगतान, जिले के हितग्राहियों को मिले 11 लाख
इस दौरान गोधन न्याय योजना के पिछले पखवाड़े का भी उन्होंने भुगतान किया। योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 5.24 करोड़ का भुगतान किया गया। इस राशि मे से गोबर विक्रेताओं को 2.64 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 2.60 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। जिले के हितग्राहियों को 11 लाख 31 हजार 118 रुपए का भुगतान किया गया। इस योजना से अब तक प्रदेश में हितग्राहियों को 335 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इनमें गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को अब तक  154.02 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 52 हजार से अधिक पशुपालक ग्रामीण गोबर बेच कर सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें 1 लाख 43 हजार से अधिक भूमिहीन शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती योजना है, जिसके तहत गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर तथा 4 रूपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। सबसे ज्यादा वर्मी कंपोस्ट उपयोग करने वाले किसानों का राज्योत्सव में सम्मान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button