होली की व्यस्त एवं कठीन ड्यूटी के पश्चात बिलासपुर पुलिस ने मनाया होली त्योहार…।।

सिंहघोष/बिलासपुर.09.03.23.पिछले 4 दिनों से होली के त्यौहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद व पुलिस जवान अपनी पूरी ताकत होली के त्यौहार को शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने झोंक दी थी। त्योहार समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा स्थानीय ऑफिसर्स मेस और पुलिस लाईन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ को आमंत्रित किया गया था।

जहां समस्त पुलिस जवान,अधिकारियों ने रंग,गुलाल,गुझिया और संगीत के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ होली पर्व का भरपूर आनंद लिया व जमकर होली मनाई।
इसके पश्चात सभी अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज के निवास जा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी और उनके साथ भी रंग गुलाल के साथ होली मनाया गया।
वरिष्ट पुलिस अधिकारियों से होली मिलन पश्चात जिले के सभी थाना में भी थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ ने भी खुशनुमा माहौल में होली पर्व का आनंद लिया।