रायगढ़

शहर की होनहार बिटिया आभा कुजूर ने जीती स्टेट बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशीप…।

बढ़ाया शहर का मान…

सिंहघोष/रायगढ़.28.02.23.कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ का मान शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी यहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों और छात्रों ने बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियों से शहर का नाम देश और प्रदेश स्तर में कई बार सुर्खियों में रहा है।

इस क्रम में शहर की एक और होनहार बिटिया कुमारी आभा नूपुर कुजूर(जो पावर जीम की सदस्या हैं) ने राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सी.एम ट्रॉफी 2023 में मिस छत्तीसगढ़ चुनी गई है।

प्रतियोगिता जीत कर नगर पहुंची कुमारी आभा का नगर के गणमान्य नागरिकों ने आत्मीय अभिनंदन किया। सुश्री आभा ने अपनी सफलता का श्रेय कोच श्री सुमित ईजारदार को दिया। सुश्री आभा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग अलग शहरों से आठ महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया था। आप उनके बीच बेहतर प्रदर्शन कर मिस छग सीएम ट्राफी जितने में सफल हुई।

सुश्री आभा ने अपना लक्ष्य नेशनल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का रखा है ताकि आप अपने शहर का नाम देश भर में रोशन कर पाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button