छत्तीसगढ़

कबीरधाम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिफ्ट के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

कवर्धा (कबीरधाम)। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चिल्फी थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने एक आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव में आयोजित एक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात करीब 10 बजे जब वह घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उसे बाइक पर लिफ्ट देने का झांसा दिया। इसके बाद दोनों उसे सुनसान जंगल की ओर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।

वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को अचेत अवस्था में जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान नाबालिग को घायल और बेहोश हालत में देखा, जिसके बाद तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी गई। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल, कवर्धा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों राहुल मागरे और देव सिंह धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button