रायगढ़

आश्वासनों पर अटका शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के छात्रों का भविष्य…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-05.07.23- शहीद नंदकुमार पटेल ने एक सपना देखा था कि हमारे जिलें में भी छात्रों के लिए अच्छी स्कूल,विश्वविद्यालय हो उनके कार्यकाल के दौरान शहीद नंदकुमार पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ही नवोदय विद्यालय की स्थापना की थी।उसी सपने को छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनी तो जिलें में शहीद नंदकुमार पटेल के नाम पर ही विश्वविद्यालय की स्थापना हुई ।

लेकिन आज उसी विश्वविद्यालय को पूरी तरह छात्रों के साथ अन्याय कर रही हैं हाल ही में जाजंगीर का मामला सामने आया है, जिसमे बीएड के प्रथम वर्ष के छात्रों को विषय से हट कर सवाल दिया गया जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो उनका कहां कि प्रशनों के उत्तर दे यदि ऐसा कुछ भी होता हैं तो हम आप सभी इसके जवाब में आप को बोनस अंक दिया जायेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुवा।

बल्कि आश्वासन के ठीक विपरीत किसी को भी बोनस अंक नहीं दिया गया जब इस बात को लेकर कुलपति से बात करने छात्र पहुंचे तो वहां पुलिस पहले से मौजूद थी।बडी जद्दोजहद के बाद छात्रों की मुलाकात कुलपति से हुई उन्होंने एक समिति का गठन कर जांच कराने की का आश्वासन छात्रों को दिया है।

वहीं छात्रों का एक प्रतिनिधी मंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से भी मुलाकात की लेकिन छात्रों को यहां से भी जांच का आश्वासन मिला। अब देखना हैं कि शहीद नंदकुमार पटेल के सपनों के साथ छात्रों के भविष्य का क्या होता हैं?

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button