रायगढ़

दबाव की राजनीति भाजपा करती है कांग्रेस नही :- रानू यादव

नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी के बयान पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार

सिंहघोष/रायगढ़- नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी के बयान पर पलट वार करते हुए हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष रानू यादव ने कहा कि दबाव भाजपा की संस्कृति है कांग्रेस की नही। महापौर द्वारा लिखा गया पत्र फर्जी है उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उन्होंने इस तरह का पत्र नही लिखा है और लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक की छवि खराब करने के लिए विध्न संतोषी अर्नगल बयान बाजी कर रहे है। विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रकाश नायक की जीत के साल भर बाद बाद नगर निगम व जिला पंचायत चुनाव कांग्रेस को जीत प्रकाश नायक की वजह से मिली है भाजपा उनकी लोकप्रियता की वजह से द्वेष रखती है इसलिए बेवजह राजनीति करने का मौका नही छोड़ती। प्रकाश नायक को स्थापित नेता निरूपित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष रानू यादव ने कहा कि प्रकाश नायक की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा आधारहीन आरोप लगा रही है।कांग्रेस इसका मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। कांग्रेस को बड़ा परिवार बताते हुए कहा कि बड़े घर के दो भाइयों के मध्य वैचारिक मतभेद रहना एक सामाजिक धारणा है इससे कोई अछूता नही लेकिन कांग्रेस में कोई गुटबाजी नही है। रानू यादव ने भाजपा की सुस्त विपक्ष निरूपित किया एवं कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को सत्ता को आईना दिखाने का करना चाहिए न कि किसी फर्जी बातो को लेकर बयानबाजी करनी चाहिए

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button