छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिले में अब तक 602.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते 24 घंटे में 23.6 मिमी बारिश

Advertisement

रायगढ़। जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 7 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 602.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में जिले में 23.6 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है।

तमनार में सबसे अधिक, धरमजयगढ़ में सबसे कम वर्षा

जिले के विभिन्न तहसीलों में अब तक दर्ज वर्षा के अनुसार तमनार क्षेत्र में सबसे अधिक 822.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके बाद कापू में 781.3 मिलीमीटर और रायगढ़ तहसील में 757.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

तहसीलवार वर्षा की स्थिति

  • रायगढ़: 757.7 मिमी
  • पुसौर: 651.7 मिमी
  • खरसिया: 545.3 मिमी
  • घरघोड़ा: 408.3 मिमी
  • तमनार: 822.4 मिमी
  • लैलूंगा: 506.8 मिमी
  • मुकडेगा: 463.5 मिमी
  • धरमजयगढ़: 403.9 मिमी
  • छाल: 688.4 मिमी
  • कापू: 781.3 मिमी

किसानों को राहत, प्रशासन अलर्ट

लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को खरीफ फसलों के लिए राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव और मौसमी समस्याओं को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button