Uncategorised

गांजा तस्करी : 1.50 करोड़ के NDPS मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisement

रायगढ़ में Operation Clean Hunt के तहत बड़ी सफलता

रायगढ़ पुलिस ने करीब 300 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹10.17 लाख मूल्य की संपत्ति भी जब्त की है।

5 जून की कार्रवाई से खुला था नेटवर्क

पुलिस ने 5 जून 2026 को Operation Aghaat के तहत ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलो गांजा की खेप जब्त की थी। कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर करीब ₹1.50 करोड़ का गांजा, इनोवा क्रिस्टा, मारुति XL-6 और पांच मोबाइल सहित ₹1.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का संचालन शुभम यादव द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ था।

तकनीकी जांच और नाकेबंदी से गिरफ्तारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मोबाइल की तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी केआईए कार से रायगढ़ क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस का पीछा होते ही वह तेज रफ्तार से भागने लगा, लेकिन कुंजारा मुख्य मार्ग पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

केआईए कार समेत ₹10.17 लाख की संपत्ति जब्त

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव (29 वर्ष), निवासी अनूपपुर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। उसके कब्जे से केआईए कार, मोबाइल फोन, घड़ी, ₹3,000 नकद, वाहन की आरसी, चाबी और तीन एटीएम कार्ड सहित कुल ₹10.17 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी से गांजा तस्करी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ जारी है। रायगढ़ पुलिस अब केवल गांजा जब्त करने तक सीमित नहीं रहकर पूरे तस्करी नेटवर्क, वित्तीय लाभार्थियों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी का बयान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि NDPS मामलों में रायगढ़ पुलिस एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button