छत्तीसगढ़

CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा में 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Advertisement

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में  कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने जिले के 80 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के ट्रासंफर किए हैं।

CG Police Transfer

CG Police Transfer

CG Police Transfer

80 पुलिस कर्मचारियों 6 महिलाएं

इस लम्बी लिस्ट में 19 हेड कॉन्स्टेबल और बाकी 71 कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इस फेरबदल में कुल 6 महिला कर्मचारी प्रभावित हुई हैं। इनमें दो महिला हेड कॉन्स्टेबल का भी तबादला किया गया है। साथ ही 80 कर्मचारियों की सूची में कुल 6 महिलाएं शामिल हैं।

3 साल से जमे पुलिसकर्मी बदले गए

तबादला आदेश के तहत ऐसे पुलिस कर्मचारियों का प्राथमिकता से तबादला किया गया है, जो तीन साल अथवा उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है।

ट्रैफिक ब्रांच के कर्मचारियों की थानों में पोस्टिंग

पुलिस अधीक्षक ने यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को अलग-अलग थानों में पदस्थ किया है। इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी तथा कानून- व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। वहीं थाना चौकी में पदस्थ कर्मचारियों को ट्रैफिक ब्रांच में पदस्थ किया गया है।

करही में पुलिस सहायता केंद्र शुरू होगा

जिले के ग्राम करही में 05 जून को पुलिस सहायता केंद्र की शुरुआत होगी। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए ग्राम करही में पृथक रूप से पुलिस कर्मचारियों की पोस्टिंग की गई है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाएं मिल सकेंगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button