CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन

रायपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 1654 शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया Chhattisgarh Professional Examination Board (व्यापमं) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
11 अक्टूबर को होगी लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। संभावित रूप से 5 अक्टूबर से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद मॉडल उत्तर, दावा-आपत्ति, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
विषयवार रिक्त पद
- अंग्रेजी – 504 पद
- संस्कृत – 300 पद
- हिंदी – 250 पद
- गणित – 250 पद
- सामाजिक विज्ञान – 250 पद
- कृषि – 100 पद
- अन्य स्वीकृत पदों सहित कुल – 1654 पद
आवेदन में सुधार का मौका
यदि आवेदन भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थी 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद किसी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक सूचना पर ही करें भरोसा
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर रिक्त पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया न्यायालय में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की गई है।
सरकारी स्कूलों को मिलेगा लाभ
इस भर्ती से राज्य के सरकारी स्कूलों, विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में लंबे समय से रिक्त शिक्षक पदों को भरने में मदद मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधा मिलने के साथ शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होने की उम्मीद है।







