Uncategorised

Chhattisgarh School Session 2027 : अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था, 16 जून की जगह 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

रायपुर। Chhattisgarh School Session 2027 को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। नई व्यवस्था सीबीएसई (CBSE) सहित अन्य राष्ट्रीय शिक्षा बोर्डों की तर्ज पर लागू की जाएगी।

16 जून की जगह 1 अप्रैल से शुरू होगी पढ़ाई

वर्तमान व्यवस्था के तहत प्रदेश में स्कूल 16 जून से खुलते हैं। स्कूल खुलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म, साइकिल और अन्य शासकीय योजनाओं के वितरण में कई सप्ताह लग जाते हैं, जिससे नियमित पढ़ाई में देरी होती है। कई विद्यालयों में जुलाई तक शिक्षण कार्य पूरी तरह शुरू नहीं हो पाता।

नई व्यवस्था में 1 अप्रैल से ही प्रवेश उत्सव, किताबों, यूनिफॉर्म, साइकिल और अन्य छात्रहितैषी योजनाओं का वितरण शुरू कर दिया जाएगा, जिससे पहले दिन से नियमित पढ़ाई संभव हो सकेगी।

ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा यथावत

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थियों को पहले की तरह 1 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां मिलेंगी। इसके बाद विद्यालयों में निर्धारित शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहेंगी।

छात्रों को मिलेगा अधिक अध्ययन समय

सरकार का मानना है कि नए शैक्षणिक कैलेंडर से विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा। इससे शिक्षण कार्य व्यवस्थित होगा, पाठ्यक्रम समय पर पूरा होगा और परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन में भी सुधार आने की उम्मीद है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button